मंगलौर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्यासी रहे करतार सिंह भड़ाना लगातार क्षेत्र में एक बार फिर सक्रिय नजर आने लगे है । करतार भड़ाना लगातार लोगो के सुख दुख में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से एपीएस कंपनी के कार्यलय पर पहुंचे, जहां पर उनके समर्थकों का जमावडा लग गया । समर्थकों का हाल चाल जानने के बाद करतार सिंह भड़ाना भाजपा के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चौधरी अजीत सिंह की माता के निधन उपरांत उनके आवास रुड़की पहुंचे तो वहीं टिकोला गांव में राजदीप प्रधान की माता गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी की उपसभापति श्री मति रामरती के देहांत पर, उनके आवास सहित टिकोला गांव में दो परिवारों के बीच पहुंचे, जहां पर करतार सिंह भड़ाना ने मृतकों के घर पहुंच कर उनके परिवार से मिले और उनका ढांढस बंधाया । उन्होंने कहा कि दुखद इस घड़ी में तमाम लोग मृतकों के परिवार के साथ है। इस मौके पर चौधरी अशोक सिंह, टोनी वर्मा, रॉबिन पंवार, सुधीर चौधरी, कुलदीप कसाना, गगन धीमान, राहुल बजरंगी, देवेंद्र टिकोला, संदीप चेयरमैन आदि मौजूद रहे ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…