मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत उत्तराखण्ड राज्य आजीविका मिशन द्वारा गठित संकुल स्तरीय फेडरेशन (CLFs) और बिजनेस प्रमोटर्स एवं जिला स्तरीय स्टाफ के साथ की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरीद्वार । जिला मुख्यालय विकास भवन, रोशनाबाद, हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD) द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (UGVS – REAP) के तहत उत्तराखण्ड राज्य आजीविका मिशन (USRLM) द्वारा गठित संकुल स्तरीय फेडरेशन (CLFs) और बिजनेस प्रमोटर्स एवं जिला स्तरीय स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रत्येक CLF के बिजनेस प्रमोटर्स ने वर्तमान में चल रही रीप परियोजना की गतिविधियों और उनकी प्रगति का प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान, मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों में अनुबंधित संकुल स्तरीय फेडरेशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की, जिनमें शेयर अंश, अल्ट्रा पुअर पैकेज की प्रगति और उद्यमों द्वारा प्राप्त लाभ शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने निर्देश दिया कि चयनित वैल्यू चैन के आधार पर सभी CLFs का एक बिजनेस प्लान तैयार किया जाए, जिसमें उनके प्रमुख उत्पाद की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, CLFs के लिए कार्यालय और संग्रहण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि उद्यमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सभी बिजनेस प्रमोटर्स और टीमों को नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करने और समुदाय को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अभिसरण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी, जिला मिशन प्रबंधक NRLM नलनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक रीप संजय सक्सेना, जिला थिमेटिक एक्सपर्ट सूरज दत्त रतोड़ी, समस्त सहायक प्रबंधक और यंग प्रोफेशनल्स भी उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago