हरिद्वार जिला मुख्यालय विकास भवन में, हरिद्वार के सम्मानित पत्रकार अनिल सैनी, रोहित राणा, और अनुज सैनी ने रीप परियोजना (ग्रामोंत्थान) के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार जिले में स्थापित होने वाली विभिन्न उद्यम गतिविधियों पर चर्चा करना था, जो महिलाओं की आजीविका को सशक्त करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया जा रहा एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री सक्सेना ने बताया कि ग्रामोंत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत, महिलाओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, और बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सक्षम हो सकें। इस बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि हरिद्वार जिले में महिलाओं की आजीविका और उद्यम विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ सकें।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…