उत्तराखंड

ग्रामोत्थन परियोजना द्वारा जिले के हर ब्लॉक के संकुल स्तरीय सहकरिताओं में “आधुनिक तकनीकी द्वारा चारा उत्पादन” पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

मंगलौर। रिप परियोजना द्वारा जिले में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें आधुनिक तकनीकी द्वारा चारा उत्पादन प्रशिक्षण से गांव में जुड़े सभी लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है नारसन ब्लॉक के लिब्बरहेड़ी गांव में रविदास मंदिर केंद्र पर “आधुनिक तकनीकी द्वारा चारा उत्पादन” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नारसन ब्लॉक के सहायक विस्तार अधिकारी, कृषि एवं पशुपालन, ललित कुमार ने पशुपालक महिला किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान चारा उत्पादन की प्रक्रिया, इसकी आवश्यकता, और फसल चयन के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

किसानों को चारा उत्पादन के लिए उपयोग की जाने वाली प्रमुख फसलें, जैसे नेपियर घास, मक्का, जौ, ज्वार, बाजरा, और बरसीम, के बारे में जानकारी दी गई। भूमि की तैयारी, बीज चयन, बुआई, सिंचाई, और फसल कटाई के साथ-साथ चारा तैयार करने के लिए खाद और उर्वरक का उचित उपयोग कैसे किया जाए, यह बताया गया। प्रशिक्षकों ने भूमि की उपजाऊता बढ़ाने के लिए उचित जुताई और फसल के रोगों और कीटों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साइलेज उत्पादन की विधि भी विस्तार से समझाई गई, जिसमें उपयुक्त फसलों का चयन, सही समय पर कटाई, फसल सुखाने, और साइलेज बनाने की प्रक्रिया शामिल थी। इसमें फसल को छोटे टुकड़ों में काटकर हवा को रोकने के लिए इसे दबाया जाता है, फिर उचित भंडारण और सीलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है ताकि साइलेज लंबे समय तक सुरक्षित रहे। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को चारा उत्पादन की उन्नत तकनीकों और साइलेज निर्माण से अवगत कराना था, ताकि वे पशुपालन में सुधार कर सकें और उच्च गुणवत्ता वाला चारा कम लागत में उपलब्ध करा सकें। इससे किसानों की उत्पादकता और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरे दिन 24 पशुपालक प्रगतिशील किसानों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया और बेहतर चारा उत्पादन की तकनीकों को सीखा, जिससे पशुओं के लिए पोषण समृद्ध चारा तैयार किया जा सके। रिप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि इस प्रशिक्षण से गांव देहात के किसानों के साथ साथ गांव के दुग्ध उत्पादक को भी इस प्रशिक्षण से लाभ होगा ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago