उत्तराखंड

02 अक्टूबर को विकास भवन हरीद्वार में मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती, लोगों ने पुष्प चढ़ाकर किया महान पुरुषों को याद

02 अक्टूबर 2024 को हरिद्वार जिला मुख्यालय के विकास भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से श्री अमित सिंह (यंग प्रोफेशनल), काम सिंह (स०प्र०), वीरेंद्र सिंह (स०प्र०), डीआरडीए से शुशील शर्मा, रूपेश दत्त, नवीन नौटियाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों (मुख्य उद्यान अधिकारी, स्वजल परियोजना से चंद्रमणि त्रिपाठी) और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

वक्ताओं ने गांधी जी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे और उनके सादगीपूर्ण जीवन की प्रेरणा पर चर्चा की। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने संक्षिप्त वक्तव्यों से माहौल को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के समापन में, परियोजना निदेशक श्री कैलाश नाथ तिवारी ने सभी को महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। यह आयोजन सभी को राष्ट्र सेवा, सादगी, स्वच्छता और देश के विकास के प्रति प्रेरित करने में सफल रहा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago