उत्तराखंड

रिप परियोजना के जिला प्रबंधक ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं हरिद्वार के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) के साथ की बैठक, परियोजना से संबंधित लोन प्रस्तावों को शीघ्रता से बैंक करें स्वीकृत – संजय सक्सेना, जिला परियोजना प्रबंधक, रिप परियोजना

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरीद्वार । दिनांक 03-10-24 को हरिद्वार जिला मुख्यालय के विकास भवन स्थित ग्रामोत्थान परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने की। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जिला सहकारी बैंक (DCB), और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बैंक जिला समन्वयक एवं हरिद्वार के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजना से संबंधित लाभार्थियों के लोन प्रस्तावों की स्थिति का आकलन और उन पर चर्चा करना था, साथ ही बैंकिंग प्रक्रियाओं और ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना के सभी सहायक प्रबंधकों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के DTE ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। DTE ने CCL से संबंधित समस्याओं को विस्तृत रूप में बैंक अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए बैंक अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैंक प्रतिनिधियों ने यह भी आश्वासन दिया कि विकासखंडों में स्थित शाखा प्रबंधकों से संवाद कर, लोन प्रस्तावों को शीघ्रता से स्वीकृत किया जाएगा और ऋण जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में LDM ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के लिए ‘PNB श्रद्धा’ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत ग्रामोत्थान परियोजना में स्थापित किए जाने वाले सभी उद्यमों को ऋण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और छोटे व मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देना है। बैठक में लिए गए निर्णयों से परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद की उम्मीद है। वही रिप परियोजना के जिला प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने बताया की परियोजना से जुड़ने वाली सभी महिलाओं को अब किसी भी छोटे या बड़े उद्यम स्थापित करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी बैंक को द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि परियोजना से जुड़े जितने भी लोन बैंकों मैं प्रस्तावित है उनको जल्द से जल्द शेंशन कर दिया जायेगा ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago