उत्तराखंड

ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के अंतर्गत जिला प्रबंधक संजय सक्सेना के तत्वाधान में खानपुर ब्लॉक में चारा उत्पादन एव साइलेज मैकिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

खानपुर। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना (ग्रामोत्थान परियोजना) के निर्देशानुसार “गोर्वधनपुर CLF” में पशुपालक महिला किसानों के लिए दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज मेकिंग पर आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को चारा उत्पादन की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे अपने पशुओं के लिए पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला चारा उत्पादन कर सकें।

प्रशिक्षण के पहले दिन, 07 अक्टूबर 2024, को कुलदीप सिंह (सहायक विस्तार – कृषि एवं पशुपालन) ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही, CLF की अध्यक्षा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं। कुल 23 प्रगतिशील पशुपालक किसानों ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु रहे है –

1. चारा उत्पादन का महत्व और उद्देश्य: चारा उत्पादन पशुपालकों के लिए एक आवश्यक कृषि गतिविधि है। इसमें पशुओं के लिए पौष्टिक हरा चारा उगाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।

2. प्रमुख चारा उत्पादन फसलें: नेपियर घास, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ, और बरसीम जैसी प्रमुख फसलों पर चर्चा की गई।

3. चारा उत्पादन की नई पद्धतियां: भूमि की तैयारी, बीज चयन, बुआई, सिंचाई, निराई, और खाद-उर्वरक के उचित उपयोग की जानकारी दी गई।

4. प्रमुख चारा उत्पादन फसलों के प्रकार: हरा चारा दो प्रकार का होता है – बेफलीदार और फलीदार। इसमें नेपियर हाथी घास और गिनी घास जैसी किस्मों पर विस्तार से चर्चा की गई।

5. CSA आधारित चारा उत्पादन: जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया, ताकि चारा उत्पादन को टिकाऊ और अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

6. चारा उत्पादन की समस्याएँ: मौसम की अनिश्चितता, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की कमी, कीट और रोग, बीज की कमी, और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

7. रीप परियोजना का सहयोग: संकुल स्तरीय फेडरेशन की मांग के अनुसार, रीप परियोजना के अंतर्गत चारा बीज उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें परियोजना का 80% सहयोग और लाभार्थी का 20% योगदान रहता है।

8. हरे चारे का रखरखाव: हरे चारे को सुखाना, पैकिंग, कुलिंग, फ्रीजिंग, साइलेज बनाना, और नमी नियंत्रण के माध्यम से चारे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीकों पर चर्चा की गई।

वहीं जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के अंतर्गत जिलेभर में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसके फलस्वरूप लोगो को फायदा भी मिल रहा है यह प्रशिक्षण कार्यक्रम “ग्रामोत्थान योजना” के अंतर्गत पशुपालक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पशुधन उत्पादन में वृद्धि करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago