उत्तराखंड

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंखरियाल ने खेल महाकुंभ को लेकर सभी अधिकारियों के साथ की बैठक

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

मंगलौर। खेल महाकुंभ को लेकर नारसन विकास खंड कार्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग से न्याय पंचायत प्रभारियों के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंखरियाल ने समन्वय की बैठक की जिसमे शिक्षा विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी मौजूद रहे, बैठक के दौरान होने वाले खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए। आपको बता दे की खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा नारसन विकास खंड में अंडर 14 व अंडर 17 व अंडर 20 और अंडर 23 के सभी बच्चों के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भाग लेने के लिए इच्छुक बच्चे www.khelouk.in/ registration पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसमे 18 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर न्याय पंचायत स्तर पर और 6 नवंबर से 10 नवंबर तक विकास खंड स्तर पर सभी खेल होने है । सभी खेलो में एथलेटिक्स कबड्डी वालीबाल व खो – खो आदि खेलो का आयोजन सभी वर्गीय बालक बालिकाओं के लिए होना है ।

वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंखरियाल ने बताया की आगामी होने वाले खेलों के आयोजन में विकास खंड के सभी बालक बालिकाएं ज्यादा से ज्यादा भाग ले । उन्होंने बताया की www.khelouk.in/ registration पर पंजीकरण शुरू हो चुके है सभी इच्छुक बच्चे www.khelouk.in/ registration पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago