उत्तराखंड

रुड़की में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सीज, जनपद में चल रहे सभी फर्जी अस्पतालों पर जल्द कसेगा शिंकजा

रिपोर्ट – अनिल सैनी

रुड़की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने आज रूड़की में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल पर छापामारी करते हुए कई निजी हॉस्पिटल को मौके पर ही सीज कर दिया है।वहीं, अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही संचालित कई अस्पताल संचालक पहले ही ताला लगाकर फरार हो गए। एसीएमओ ने अवैध रूप से संचालित पनियाला रोड पर रीगल क्लीनिक और सहारा क्लीनिक को मौके पर ही सीज कर दिया। वहीं एसीएमओ अनिल वर्मा ने बताया कि अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो अवैध रूप से चल रहे हैं। ये अस्पताल मरीजों को लूटने का भी काम करते हैं। इन अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर एसीएमओ ने यह कार्रवाई की। इससे अन्य अवैध अस्पताल चलाने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। यही वजह है कि वे अपने अस्पतालों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago