उत्तराखंड

सिंघाड़ा उत्पादन में सशक्तिकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी का खानपुर ब्लॉक में फील्ड भ्रमण

रिपोर्ट –  अनिल सैनी।

खानपुर। विकासखंड खानपुर के दाबकी खेड़ा गांव में मुख्य विकास अधिकारी महोदया के नेतृत्व में सिंघाड़ा उत्पादन करने वाले काश्तकारों के साथ एक महत्वपूर्ण फील्ड भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में जिले से डीडीओ हरिद्वार, बीडीओ खानपुर, और जिला परियोजना प्रबंधक हरिद्वार (ग्रामोत्थान परियोजना) की भी उपस्थिति रही। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सिंघाड़ा की पूरी वैल्यू चेन को सशक्त बनाना और काश्तकारों को तकनीकी सहायता प्रदान करना था।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने काश्तकारों के साथ गहन संवाद किया और सिंघाड़ा उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, और वैल्यू एडिशन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस बातचीत के आधार पर एक व्यापक योजना तैयार की गई, जिसके अंतर्गत उत्पादन तकनीक, उत्पाद विकास, मार्केटिंग, वैल्यू एडिशन और सप्लाई चेन के प्राथमिक स्तर पर कार्य आरंभ किया गया। सीडीओ महोदया ने भौतिक सत्यापन भी किया और किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सिंघाड़ा की वैल्यू चेन को चरणबद्ध रूप से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें भविष्य में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की योजना भी शामिल है। इस उद्देश्य से, महोदया द्वारा मौके पर जाकर उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य काश्तकारों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार समर्थन प्रदान करना है, ताकि इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके। इससे न केवल सिंघाड़ा उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी बल्कि मार्केटिंग और उत्पादन से जुड़े जोखिमों को भी कम किया जा सकेगा।

भ्रमण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने ब्लॉक परिसर का भ्रमण के साथ ही, उजाला सीएलएफ के मिनी कलेक्शन सेंटर के लिए चयनित स्थान का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस भ्रमण में मुख्य विकास अधिकारी महोदया के साथ-साथ जिले से डीडीओ, बीडीओ खानपुर, डीपीएम ग्रामोत्थान, बीएमएम (NRLM), ब्लॉक टीम, उजाला सीएलएफ के पदाधिकारी और सीएलएफ स्टाफ की भी उपस्थिति रही।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago