उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारीयों की समीक्षा बैठक, सभी योजनाओं को समय से किया जाए पूरा – मुख्य विकास अधिकारी

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरीद्वार। विकास भवन, रोशनाबाद, हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और परियोजनाओं, जैसे मनरेगा, पीएम आवास – ग्रामीण, ग्रामोत्थान परियोजना, और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य इन सभी ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना था।

सीडीओ ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ शीघ्रता से पहुंचे। सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की गहन समीक्षा करने और मासिक बैठक के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया। महोदया ने परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और धरातल पर उनके सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए मजबूत निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।

ग्रामोत्थान परियोजना और NRLM योजनाओं में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया गया। सीडीओ महोदया ने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से योजनाओं की प्रभावशीलता में वृद्धि होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नए आजीविका अवसर उत्पन्न होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक, सभी खंड विकास अधिकारी, और NRLM के डीटीई ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सुधारने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकारी प्रयासों को सशक्त करना था।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago