उत्तराखंड

उर्वरक बिक्री केंद्र मुंडलाना का पूर्व केबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण,आमजन के लिए ऐतिहासिक फैंसले ले रही है धामी सरकार-स्वामी यतिश्वरानंद

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

मंगलौर। लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर के उवर्रक बिक्री केंद्र मुंडलाना का पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हवन के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया।

समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने स्वामी यतीश्वरानंद का बुके देकर और शाल ओढाकर स्वागत किया, इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सभी लोग अगर साथ मिलकर कार्य करेंगे तो कोई भी काम हो वह सफल रहता है, उन्होने कहा कि सूबे की धामी सरकार आमजन के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है और इस सरकार के कार्यकाल में हर जगह विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं तथा आगे भी होते रहेंगे।

उन्होंने समिति प्रबंधन, गन्ना विभाग एवं विशेष रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी की सराहना करते हुए कहा कि मुंडलाना में उर्वरक बिक्री केन्द्र खुलने से यहां के किसानों को लाभ मिलेगा, तथा उन्हें उर्वरक लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा,उन्होंने कहा कि गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी किसान हित में लगातार कार्य कर रही है और गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि किसानों की मांग पर यह उर्वरक बिक्री केन्द्र खोला गया है, निश्चित रूप से इसका लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा, उन्होंने स्वामी यतिश्वरानन्द एवं वहाँ उपस्थित सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमीलाल बाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य पवन सैनी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह,गन्ना परिषद के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, राजदीप सिंह, संचालक ओमपाल, सुमित खटाना, अनिल कुमार, मंगलू, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद प्रधान, उत्तम शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल सिंह, पारुल कुमार, विकास मित्तल, अंकुर चौधरी, शुभम मोदी, मांगेराम प्रधान, सोनू, सुमन कुमार,टीनू आदि समेत गन्ना विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे!

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago