उत्तराखंड

सिंघाड़ा उत्पादकों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का कार्य मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशों में प्रारंभ, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

खानपुर। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार, हरिद्वार जनपद के खानपुर ब्लॉक में सिंघाड़ा उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाभार्थियों और जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंघाड़ा उत्पादन की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना को तेज़ी से आगे बढ़ाना था। इसके तहत प्रोसेसिंग यूनिट के लिए पानी और बिजली कनेक्शन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यूनिट के निर्माण और रेनोवेशन को लेकर उपस्थित सर्विस प्रोवाइडर को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य उच्चतम गुणवत्ता और मानकों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं। यह सुनिश्चित करने के लिए जिला परियोजना प्रबंधक ने खुद कार्यों की निगरानी की।

सिंघाड़ा उत्पादकों के साथ हुई चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर 2024 से सिंघाड़ा आपूर्ति शुरू की जाएगी। इस संबंध में किसानों को उचित और पारदर्शी रेट तय करने के साथ ही सप्लाई योजना तैयार की गई है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य प्रदान करना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाना है।

बैठक और भ्रमण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रोसेसिंग यूनिट का रेनोवेशन शीघ्र पूरा हो और आधुनिक मशीनों की स्थापना की जाए। इससे उत्पाद की गुणवत्ता और बाजार मूल्य में सुधार होगा।

इस प्रयास के माध्यम से सिंघाड़ा उत्पादकों को आधुनिक सुविधाएं और प्रोसेसिंग के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल क्षेत्रीय कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago