उत्तराखंड

हरिद्वार में “वे साइड अमेनिटीज” के प्रस्ताव पर मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरिद्वार। हरिद्वार जिला मुख्यालय के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महोदया की अध्यक्षता में “वे साइड अमेनिटीज” स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीडीओ महोदया के साथ परियोजना निदेशक (PD DRDA) और जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) ग्रामोत्थान परियोजना ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वे साइड अमेनिटीज की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करना और परियोजना को शीघ्रता से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना ने प्रस्ताव का विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान सीडीओ महोदया ने परियोजना को तीव्र गति से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना के लिए सर्वप्रथम भूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने को कहा गया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने वे साइड अमेनिटीज के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के संभावनाओं पर चर्चा की। यह परियोजना न केवल हरिद्वार जिले की समग्र प्रगति में योगदान करेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना को विशेष रूप से निर्देशित किया।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago