रिपोर्ट – अनिल सैनी।
हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय, विकास भवन, रोशनाबाद, हरिद्वार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक (पीडी), डीआरडीए द्वारा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे और निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस आयोजन में जिला मिशन प्रबंधक, एआर कोऑपरेटिव, अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामोत्थान परियोजना के समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में पीडी डीआरडीए ने सभी को अपने मताधिकार के महत्व को समझने और इसका सदुपयोग करने का संदेश दिया।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…