उत्तराखंड

*मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, जिले में चल रही सभी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा*

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरिद्वार। जिला मुख्यालय, विकास भवन, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे की अध्यक्षता में समस्त विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरिद्वार जनपद के छह विकासखंडों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही सभी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना था।

बैठक के प्रमुख बिंदु

1. परियोजनाओं की प्रगति का विश्लेषण

सीडीओ महोदया ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कैटेगरी ‘ए’ के आवासों को विकासखंड लक्सर, खानपुर और रुड़की में 10 फरवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

 

2. मनरेगा की समीक्षा

बैठक में मनरेगा के तहत 92% मानव दिवस सृजन की प्रगति पर चर्चा हुई। सीडीओ महोदया ने इसे शत-प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

3. कृषि और संबद्ध क्षेत्र

कृषि और उद्यान विभाग की प्रगति राज्य औसत से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सीडीओ महोदया ने विभागीय अधिकारियों को विशेष कार्यशाला आयोजित करने और कन्वर्जेंस कार्यों में सुधार लाने का सुझाव दिया।

4. ग्रामोत्थान परियोजना और NRLM:-

ग्रामोत्थान परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत चल रहे कार्यों की विशेष समीक्षा की गई। महोदया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं ग्रामीण रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

5. अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

आधार कार्ड सीडिंग और जियो टैगिंग: आधार कार्ड सीडिंग, जियो टैग और सोशल ऑडिट के कार्यों की सराहना की गई।

समय पर भुगतान: परियोजनाओं में समय पर भुगतान की कमी को गंभीरता से लेते हुए इसे सुधारने का निर्देश दिया गया।

फील्ड विजिट और रिपोर्टिंग: सीडीओ महोदया ने सभी अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को समय पर भेजने का निर्देश दिया।

सप्ताहिक समीक्षा बैठक: विकासखंड अधिकारियों को अपने स्तर पर सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने और कार्य प्रगति की केस स्टडी एवं वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

सीडीओ महोदया का संदेश:-

सीडीओ महोदया ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य समय पर पूरा न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago