ब्यूरो रिपोर्ट।
हरीद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत बहादरपुर जट्ट में बड़े देवता वाले तालाब का हाल ही में पुनर्निर्माण किया गया है, जो कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस पुनर्निर्माण परियोजना के अंतर्गत तालाब के क्षेत्रफल और गहराई में सुधार किया गया जिससे यह ओर भी अधिक जल संग्रहण करने में सक्षम हो गया है।
बड़े देवता वाले तालाब का पुनर्निर्माण ग्राम पंचायत बहादरपुर जट्ट के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे न केवल जल संकट में राहत मिलेगी बल्कि किसानों के लिए सिंचाई के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस परियोजना के माध्यम से जल संरक्षण की महत्वता को समझते हुए ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और यह सुनिश्चित किया कि तालाब का पुनर्निर्माण ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार हो ।
मुख्य विकास अधिकरी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद के सभी 6 विकास खण्डो में सारा योजनान्तर्गत कुल 46 तालाबो का जीर्णोधार किया जा रहा हैं l जिससे एक ओर वर्षागत जल को संग्रहण कर भूमिगत जल स्तर में वृधि होगी तथा दूसरी ओर स्थानीय किसानो को आजीविका समवर्धन में भी सहायक सिध्द होगी l
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…