उत्तराखंड

*सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के आटे की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरीद्वार। मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को जिला मुख्यालय विकास भवन, रोशनाबाद स्थित ग्रामोत्थान परियोजना के जिला कार्यालय में सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के आटे की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) श्री संजय सक्सेना ने की। इस बैठक में श्रीमती प्रीति (कंसल्टेंट) एवं डॉ. अरविंद चौधरी (एग्रीकल्चर फाउंडेशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी) ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंघाड़ा आटे की पैकेजिंग डिजाइनिंग, गुणवत्ता सुधार और मार्केटिंग रणनीति पर चर्चा करना था।

पैकेजिंग और उत्पाद गुणवत्ता पर चर्चा:-

बैठक में पैकेजिंग डिजाइनिंग एवं ब्रांडिंग पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती प्रीति ने बताया कि आकर्षक और जानकारीपूर्ण पैकेजिंग उत्पाद की बाजार में पहचान बढ़ाने में मदद करेगी। इसमें पोषण संबंधी जानकारी और गुणवत्ता प्रमाणन को शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही इन्होंने यह भी बताया कि फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं और सिंघाड़ा आटे की गुणवत्ता सुधारने एवं इसे बाजार के मानकों के अनुरूप बनाने में सहायता प्रदान करेगी।

सिंघाड़ा आटे की खरीद एवं विपणन:-

बैठक में डॉ. अरविंद चौधरी ने सिंघाड़ा आटे को क्रय करने में रुचि जताई, जिससे स्थानीय किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस निर्णय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह बैठक सिंघाड़ा आटे की गुणवत्ता सुधार और बाजार में इसकी बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण रही। इस पहल से स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत इस योजना को शीघ्र लागू करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय आवश्यक होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago