हरीद्वार

*सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के उत्पादों की मार्केटिंग और गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार, 11 फरवरी 2025 – मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज जिला मुख्यालय विकास भवन के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने की। इस बैठक का उद्देश्य सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीति को सशक्त बनाना था।

बैठक में MEDHANSH ऑर्गेनाइजेशन के को-डायरेक्टर श्री श्याम जी और पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग विशेषज्ञ प्रीति जी ने उत्पाद की आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और उपभोक्ता हित को ध्यान में रखते हुए ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने के सुझाव दिए।

डॉ. अरविंद चौधरी (एग्रीकल्चर फाउंडेशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी) ने बताया कि उनकी संस्था सिंघाड़ा आटे की खरीद करने के लिए इच्छुक है। उन्होंने जैविक प्रमाणन और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे उत्पाद की विश्वसनीयता बढ़े।

अनिल सैनी जी द्वारा भी मीडिया के माध्यम से उत्पादों के प्रचार-प्रसार की संभावनाओं पर चर्चा की।

अंत में, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और निर्देश दिए कि उत्पादों की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखते हुए प्रभावी विपणन रणनीति अपनाई जाए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago