उत्तराखंड

टीबी मरीजों को पोषण वितरण (REACH) Resource Group for education and advocacy for community health संगठन की पहल

ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री डॉ. संजय कंसल जी (रुड़की उपजिला चिकित्सालय) की अध्‍यक्षता में
REACH संस्था के माध्यम से 74 टीबी मारिज़ो को रुड़की उपजिला चिकित्सालय में पोषण सामग्री वितरित की गई यह कदम मारिजो को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिनकी सेहत टीबी के कारण प्रभावित होती है और जो पोषण की कमी से प्रभावित है। रीच संगठन ने यह सुनिशित किया है कि पोषण सामग्री में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हो ताकि मरीजों का शारिरिक स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सके ,टीबी के उपचार के दौरान शरीर को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है इसीलिये यह वितरण में सहायक सिद्ध होगा। संगठन के जिला कार्यक्रम समन्वयक ( Coordinator) श्री शाहनवाज चौधरी जी ने इस पहल के बारे में कहा ” हमारा उद्देश्य केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करना नहीं है , बल्कि यह सुनिश्चित करना है मरीज़ो को उनके उपचार के दौरान सही पोषण मिले । पोषण से शरीर की ताकत बढ़ती है जिससे टीबी का मुकाबला करना आसान होता है ।”
टीबी के नियंत्रण और उपचार के लिए टीबी इकाई पर क्षय रोग सेवाओं की निरन्तर निगरानी करने वाले वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (STS) श्री आशीष कुमार शर्मा जी ने इस कार्यकर्म के महत्त्व पर ज़ोर दिया उन्होंने कहा “टीबी का इलाज सिर्फ दवाइयों से नहीं , बाल्कि पोषण और मानसिक समर्थन से भी किया जा सकता है रीच संगठन का यह कदम सही दिशा में उठाया गया है ।”
इस कार्यकर्म में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (CHW) भूमिका भी अतिमहत्वपूर्ण है , CHW अपने समुदाये में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते है। वे टीबी मारिज़ो तक पोषण सामग्री पहुंचाने में मदद करेंगे और उन्हें उपचार के साथ-साथ सही पोषण के महत्व के बारे में जागरुक करेंगे । इस कार्यकर्म में विनोद सिंह TBHV, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (CHW) दीक्षा शर्मा, अदिति धीमान और अनिल कुमार ने अपनी सहभागिता दी ।
इस वितरण योजना में न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के मारिज़ो को भी शामिल किया गया है ताकि हर मरीज़ को अवश्यक पोषण मिल सके ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago