उत्तराखंड

*मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे ने किया नारसन ब्लॉक का निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश*

रिपोर्ट – ब्यूरो रिपोर्ट।

मंगलौर। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांशा कोण्डे द्वारा नारसन विकास खंड का निरीक्षण किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के सर्वे पर विशेष ध्यान दिया गया ।

आपको बता दे सीडीओ ने इस दौरान योजना में कर्मचारियों को सर्वे में आ रही परेशानियों को भी सुना और साथ ही सभी कर्मचारियों को सर्वे के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के कड़े निर्देश भी दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड से गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई और गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के आदेश विकास खंड अधिकारी को दिए।सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा सरकारी योजना को लेकर आम जनता और अधिकारियों में प्रचार प्रसार की कमी होना और ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों में बहुत सी कमियां पाई गई जिनको बैठक में चेक किया गया साथ ही सीडीओ ने ब्लॉक के सभी अधिकारियों को कार्यों में पाई गई त्रुटियों को सही और जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकास खंड नारसन की पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया ओर सभी विभागों में जाकर खासकर साफ सफाई को लेकर नाराजगी भी जताई ।

वहीं सीडीओ द्वारा सपना CLF के अंतर्गत आने वाले स्वस्तिक स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे मशरूम उत्पादन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया इस दौरान सीडीओ ने मशरूम यूनिट के उत्पादन और बिक्री पर भी समीक्षा की ओर आने वाले समय में मशरूम यूनिट को बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा की ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago