उत्तराखंड

ग्राम पंचायत गदरजुडा विकास खण्ड नारसन में बायोगैस संयंत्रों के निर्माण से स्वच्छ वातावरण और रोजगार के नए अवसर

ब्यूरो रिपोर्ट।

बायोगैस संयंत्र निर्माण पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल:

ग्राम पंचायत गदरजुडा, विकास खण्ड नारसन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। गांवों में गोबर को सड़क किनारे फेंका जाता था, जिससे न केवल वातावरण प्रदूषित होता था, बल्कि विभिन्न बीमारियां भी फैलती थीं। इस समस्या से निपटने के लिए अब बायोगैस संयंत्रों का निर्माण किया जा रहा है, जो गांवों का वातावरण स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की बचत करने में भी मदद कर रहे हैं।

रोजगार के नए अवसर:

इन बायोगैस संयंत्रों की मदद से गोबर को गैस उत्पादन के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जो ऊर्जा का एक स्रोत बनकर वनों के कटाव को रोकने में सहायक है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं, क्योंकि बायोगैस संयंत्रों के निर्माण और संचालन के लिए स्थानीय कारिगरों को कार्य मिल रहा है।

 

राष्ट्रीय बायोगैस मिशनअन्तर्गत:

इस पहल की शुरुआत राष्ट्रीय बायोगैस मिशन के तहत हुई थी, जिसके तहत कुछ लाभार्थियों को बायोगैस संयंत्र उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन अब, ग्राम पंचायत गदरजुडा में 19 अप्रैल 2022 से मनरेगा योजना के तहत बायोगैस संयंत्रों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस पहल के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब अन्य गांवों से भी बायोगैस संयंत्रों के निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी इस दिशा में अधिक प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है।

 

मुख्य विकास अधिकरी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत गदरजुडा में 07 बायोगैस संयंत्रों के निर्माण से न केवल स्थानीय पर्यावरण में सुधार हुआ है, बल्कि यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक आदर्श भी बन गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर उठाए गए कदम बड़े बदलाव की वजाह हैं। ग्राम पंचायत गदरजुडा, विकास खण्ड नारसन में इस प्रकार की पहल को देखकर आशा जताई जा रही है कि आने वाले समय में और अधिक गांवों में बायोगैस संयंत्रों का निर्माण होगा, जिससे न केवल वातावरण को साफ रखा जा सकेगा, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago