उत्तराखंड

युवा विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष चुने गए अंकुर सैनी की कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने की जमकर तारीफ

*राहुल सैनी / अनिल सैनी*

उत्तराखंड :- देहरादून में आयोजित युवा विधानसभा सत्र के दौरान झबरेड़ा विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर रहे अंकुर सैनी को युवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है, पिरान कलियर विधानसभा से पवन पाल जी, हरिद्वार ग्रामीण से आशु शुभम जी, मंगलौर से रूपक सोही जी, भगवानपुर विधानसभा से सूर्यकांत सैनी एबीवीपी और खानपुर से अभिषेक सैनी को युवा विधानसभा के लिए विधायक चुना गया है ।

वही इस मौके पर युवा विधानसभा के पहले दिन उत्तराखंड की तमाम विधानसभाओं से आए युवा विधायक ने गोपनीयता की शपथ ली । उसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने वक्तव्य के दौरान युवा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अंकुर सैनी की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष दमदार व्यक्ति होता है तो राज्य की तमाम समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का काम करता है वही नेता प्रतिपक्ष के रूप में अंकुर सैनी के चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अंकुर सैनी को बधाई दी। वहीं अंकुर सैनी इस साल तीसरी बार युवा विधानसभा के विधायक चुने गए है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago