उत्तराखंड

महिला किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीकों का विस्तार: जिला परियोजना प्रबंधक ने किया बुग्गावाला क्षेत्र का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार के भगवानपुर विकासखंड में जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना श्री संजय सक्सेना द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र का भौतिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण के दौरान प्रकाशमय क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की गतिविधियों का जायजा लिया गया और महिला किसानों द्वारा जो स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी है, से संवाद स्थापित किया गया।

भ्रमण के दौरान, जिला परियोजना प्रबंधक ने देखा कि प्रकाशमय सीएलएफ के अंतर्गत जुड़ी श्रद्धा स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजु जी के द्वारा पांच बीघा भूमि में 450 किलोग्राम आलू के बीज लगाए गए थे। इस प्रयास के परिणामस्वरूप, कुल 2500 किलोग्राम आलू का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। इस सफलता से न केवल मंजु जी की बल्कि अन्य महिला किसानों को भी प्रेरणा मिली है, जिससे वे उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति प्रोत्साहित हो रही हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रकाशमय सीएलएफ के अंतर्गत प्रस्तावित कलेक्शन सेंटर की भूमि का भी निरीक्षण किया गया। यह कलेक्शन सेंटर स्थानीय किसानों को अपनी उपज के उचित भंडारण और विपणन की सुविधा प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने विकासखंड स्तरीय स्टाफ को कलेक्शन सेंटर की स्थापना एवं संचालन से जुड़ी आवश्यक तैयारियों के संबंध में उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना, महिला किसानों को सशक्त करना तथा समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना था। जिला परियोजना प्रबंधक ने एसएचजी सदस्यों को कृषि उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण विपणन रणनीतियों को अपनाने और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग के माध्यम से अधिक लाभ अर्जित करने के सुझाव भी दिए।

प्रकाशमय सीएलएफ और अन्य स्वयं सहायता समूहों की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago