हरीद्वार

*अपर सचिव नीतिका खंडेलवाल ने नारसन ब्लॉक में आजीविका गतिविधियों और पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण*

रिपोर्ट – Anil k Saini

नारसन। उत्तराखंड सरकार की अपर सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबंध निदेशक, हिल्ट्रॉन, श्रीमती नीतिका खंडेलवाल महोदया ने हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल, सड़क, राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM), और ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के प्रथम चरण में वे निजामपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर परिवार को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।

इसके उपरांत, वे हरचंदपुर गांव पहुंचीं, जहां राष्ट्रीय आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत संचालित “खुशी स्वयं सहायता समूह” की महिलाओं द्वारा की जा रही गेंदे के फूल (मैरीगोल्ड वैरायटी) की खेती का अवलोकन किया।

उन्होंने समूह की महिलाओं की मेहनत और नवाचार को सराहते हुए कहा कि इस तरह की खेती से महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

महोदया ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बनेगी और पारंपरिक खेती से हटकर फूलों की खेती जैसे नवाचार आजीविका के नए द्वार खोलेंगे।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामोत्थान परियोजना ब्लॉक टीम, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago