उत्तराखंड

*सुअर पालन बना समृद्धि का जरिया: ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से ग्रामीण महिलाओं को मिला नई पहचान*

ब्यूरो रिपोर्ट।

रुड़की । उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की विकासखंड के डेलना गाँव की श्रीमती मिंटोश देवी ने अपनी लगन और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की सहायता से सुअर पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मिंटोश देवी वरदान सीएलएफ के नेहा स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। पहले वे छोटे स्तर पर सुअर पालन करती थीं, जिससे उनकी मासिक आय लगभग ₹5000-₹6000 थी। लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी और जगह की समस्या के कारण वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता मिली, जिससे उनके व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन आया।

परियोजना के सहयोग से, मिंटोश देवी को ₹75,000 की सहायता राशि, ₹1,50,000 का बैंक लोन, और ₹75,000 की अपनी बचत का उपयोग करने का अवसर मिला। इस धनराशि का एक हिस्सा उन्होंने पास में जमीन खरीदने में लगाया, ताकि बड़े स्तर पर सुअर पालन किया जा सके। नए स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उन्होंने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई। इससे उनके व्यवसाय को विस्तार मिला और उनकी मासिक आय ₹12,000-₹15,000 तक पहुँच गई, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो गई।

यह सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। परियोजना और प्रशासनिक मार्गदर्शन से न केवल मिंटोश देवी का व्यवसाय बढ़ा, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इससे प्रेरणा मिली। यह पहल न केवल आजीविका के नए अवसर खोल रही है, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago