उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ली बैठक, सभी कार्यों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे की अध्यक्षता में एनआरएलएम योजना के समस्त बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉक मिशन प्रबंधक, उपस्थित रहे l

बैठक का मुख्य उद्देश्य एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का प्रस्तुतीकरण खंड विकास अधिकारियों द्वारा स्वयं किया गया ।

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदयl द्वारा निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए ।

भगवानपुर ब्लॉक स्थित सिलाई केंद्र का पुनर्जीवन भगवानपुर बीडीओ और पीडी डीआरडीए को निष्क्रिय सिलाई केंद्र की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए ओर रुड़की ब्लॉक द्वारा बेल्डा गाँव के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं द्वारा घर-घर कूड़ा इकट्ठा किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रत्येक ब्लॉक के 10 गाँव/पंचायतों में कचरा संग्रह केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य, प्रधानों और सीएलएफ सदस्यों के सहयोग से करने हेतु निर्देशित किया गया

विकासखंड खानपुर में चल रहे रेस्टोरेंट के कार्य को 10 अप्रैल तक पूर्ण करने एवं बैसाखी उत्सव के दौरान एसएचजी संचालित रेस्तरां का उद्घाटन किया जाए।

विकासखंड लक्सर में गेंदे के फूलों की खेती कर रही महिलाओं को और अन्य अधिक महिलाओं को जोड़कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गयl

विकासखंड नारसन में मशरूम की खेती का उत्पादन बढ़ाने हेतु प्लांट में AC लगाने हेतु निर्देशित किया गया

विकासखंड बहादराबाद में स्थापित बेकरी यूनिट के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बेकरी यूनिट स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जाएगी व्यक्तिगत रूप से बेकरी यूनिट का संचालन नहीं किया जाएगा खंड विकास अधिकारी बहादराबाद को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया

अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी खंड विकास अधिकारी इन सभी कार्यों की प्रगति के लिए निरंतर भ्रमण करे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago