उत्तराखंड

*रीना की सफलता – ग्रामोत्थान / रीप परियोजना से आत्मनिर्भरता की ओर एक सफल कदम*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड के अकौढ़ा कलां गांव की रहने वाली रीना अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की इच्छा रखती थीं। उनके पति सुभाष की सीमित आय से घर चलाना मुश्किल था, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गया था। इसी बीच, उन्हें रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (रीप) / ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में जानकारी मिली, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।

रीना एनआरएलएम के तहत गठित हरियाली स्वयं सहायता समूह, जो आदर्श सीएलएफ के अंतर्गत आता है, की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने रीप परियोजना के सहयोग से ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने का निर्णय लिया।

योजना से मिली सहायता और बदलाव:-

 

इस योजना के तहत, रीना को ₹1,00,000 की सहायता प्राप्त हुई, जिसमें –

✔ ₹20,000 का स्वयं का निवेश

✔ ₹50,000 बैंक लोन

✔ ₹30,000 ग्रामोत्थान / रीप परियोजना से अनुदान शामिल था।

इस राशि से उन्होंने अपने पार्लर का विस्तार किया, जरूरी उपकरण और सौंदर्य उत्पाद खरीदे। पहले उनका व्यवसाय छोटे स्तर पर था, लेकिन अब वे इसे व्यवस्थित रूप से चला रही हैं, जिससे ग्राहक संख्या में वृद्धि हुई और मासिक आय ₹5,000 – ₹10,000 तक पहुंच गई।

एक प्रेरणा बनीं रीना:-

ग्रामोत्थान / रीप परियोजना ने उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय नियोजन और ग्राहक सेवा की जानकारी दी, जिससे वे अपने कार्य को सफलतापूर्वक चला रही हैं। अब रीना अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और आत्मविश्वास मिलने पर कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।

 

ग्रामोत्थान / रीप परियोजना ने उनके सपनों को साकार किया, और यह पहल भविष्य में कई अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी।

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago