रिपोर्ट -राहुल सैनी ।
रुड़की । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक चौधरी अजीत सिंह को उत्तराखंड सरकार ने राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग) मनोनीत किया है । आपको बता दे कि चौधरी अजीत सिंह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार धारा से प्रभावित है। बाल्यकाल से ही आर एस एस से जुड़कर उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में संघ का दायित्व का निर्वहन भी कर चुके है । बाद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लगातार भाजपा की विचार धारा और नीतियों को भी घर घर पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है । वहीं भाजपा संगठन ने उनके कार्य ओर लग्न को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है , जैसे ही सरकार द्वारा उनके राज्य मंत्री की घोषणा हुई तो, जाट समाज और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं चौधरी अजीत सिंह के आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा, साथ ही लगातार फोन कॉल के माध्यम से भी समर्थकों द्वारा बधाई दी जा रही है ।
वहीं इस मौके पर चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि किसानों के हित में तमाम उचित कार्य किए जाएंगे और सरकार व संगठन के प्रत्येक कार्य में खरा उतरूंगा । इस मौके पर शोभाराम प्रजापति, गौरव भारद्वाज, राजीव राणा, गगन धीमान, विकास सैनी, अरविंद गौतम, सतीश सैनी, विवेक कंबोज, राहुल सैनी, बादल मलिक, सुधीर प्रधान, सचिन गुर्जर आदि मौजूद रहे ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…