उत्तराखंड

*अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण*

ब्यूरो रिपोर्ट।

खानपुर । हरिद्वार जनपद के खानपुर विकासखंड अंतर्गत उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत सहकारिता समिति द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण सुश्री अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सुश्री अनुराधा पाल महोदया को यूनिट की स्थापना लागत, उत्पादन क्षमता, वर्तमान उत्पादन स्तर तथा संभावित लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीपीएम श्री संजय सक्सेना द्वारा यूनिट की कार्यप्रणाली, मशीनों की उपयोगिता, उत्पाद विकास प्रक्रिया एवं विपणन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी महोदया को दी गई।

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट में क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग तथा पैकेजिंग हेतु उन्नत मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय महिला समूहों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है। अपर सचिव महोदया ने महिलाओं की सहभागिता और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने एवं महिला सशक्तिकरण को गति देने में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में, महोदया ने ग्रामोत्थान परियोजना की इस पहल को अन्य जनपदों में भी लागू करने की संभावना पर बल दिया।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago