उत्तराखंड

*सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण – खाद्य संरक्षा मानकों पर विशेष जोर*

ब्यूरो रिपोर्ट।

खानपुर। हरिद्वार जनपद के खानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत सहकारिता समिति द्वारा संचालित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण श्री महिमानंद जोशी, अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान श्री संजय सक्सेना द्वारा यूनिट में स्थापित सभी मशीनों की कार्यप्रणाली, उत्पादन की प्रक्रिया, श्रमिकों की कार्यशैली एवं उत्पाद के गुणवत्ता नियंत्रण पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यूनिट में स्वच्छता, हाइजीन, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा एफएसएसएआई गाइडलाइंस के पालन को प्राथमिकता दी जा रही है। श्री जोशी ने यूनिट में उपलब्ध क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग एवं पैकेजिंग मशीनों का अवलोकन करते हुए उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसी इकाइयाँ ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूनिट से उत्पादित सिंघाड़ा उत्पादों को एफएसएसएआई पंजीकरण के अंतर्गत उचित ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज के साथ आगे बढ़ाया जाए।

निरीक्षण के दौरान यूनिट संचालन में जुड़ी महिलाओं, तकनीकी सहायकों एवं सहयोगी स्टाफ से भी संवाद कर उन्हें गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता और पैकेजिंग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में, उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा की जा रही इस पहल को रोल मॉडल के रूप में अन्य क्लस्टर्स में दोहराने की संभावना पर भी बल दिया ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago