डीपीएम रिप संजय सक्सेना ने नारसन में जीवामृत ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जैविक खेती समृद्धि किसान सहयोगी संस्था, नाबार्ड एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित नर्सरी पॉलीहाउस का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) के नेतृत्व में आज विकासखंड नारसन के नारीशक्ति सीएलएफ अंतर्गत शेरपुर खेलमउ गांव का भ्रमण किया गया। विजिट के दौरान डीपीएम ने जीवामृत ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जैविक खेती समृद्धि किसान सहयोगी संस्था, नाबार्ड एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित नर्सरी पॉलीहाउस का निरीक्षण किया।

पॉलीहाउस में धनिया, पालक, शिमला मिर्च, खीरा, हरी मिर्च, भिंडी आदि सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। डीपीएम ने पौध उत्पादन की प्रक्रिया और गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा किसानों को पॉलीहाउस तकनीक के लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पौध संरक्षण हेतु ‘लाल दवा’ (कापर सल्फेट आधारित मिश्रण) के महत्व और उपयोग के बारे में भी किसानों को विस्तार से अवगत कराया गया।

इसके उपरांत डीपीएम ने जीवामृत कृषक संगठन (एफपीओ) के कार्यालय का भी दौरा किया। वहां पर एफपीओ के प्रतिनिधियों डॉक्टर अरविंद बरगली और श्री जगबीर सिंह के साथ बैठक कर जैगरी (गुड़) उत्पादन, गेहूं की खरीद-फरोख्त तथा उत्पादों की मार्केटिंग रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को बाजार से जुड़ने के नए अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

इस निरीक्षण दौरे में नारसन विकासखंड की टीम तथा नारीशक्ति सीएलएफ की टीम भी सक्रिय रूप से उपस्थित रही। डीपीएम ने सभी प्रतिभागियों को नवाचारों को अपनाकर कृषि व्यवसाय को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago