उत्तराखंड

*”सपनों को मिली उड़ान: लठारदेवा की श्रीमती गुड़िया बनीं सफल महिला उद्यमी”*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार जनपद के रुड़की विकासखंड के लठारदेवा हुन गाँव की रहने वाली श्रीमती गुड़िया, वरदान CLF के कमल ग्राम संगठन के भूमि समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं। वह एक मेहनती और दूरदर्शी महिला उद्यमी हैं, जो अपने गाँव में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक छोटी दुकान संचालित करती थीं। संसाधनों की कमी और सीमित पूंजी के कारण व्यवसाय का विस्तार उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परंतु उनका सपना था कि वे अपने गाँव में बेहतर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराएं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

भूमि स्वयं सहायता समूह की सदस्य के रूप में, श्रीमती गुड़िया को गैर-कृषि गतिविधियाँ – व्यक्तिगत उद्यम श्रेणी के अंतर्गत रूरल एंटरप्राइज एक्सीलरेशन प्रोजेक्ट (REAP)/ग्रामोत्थान परियोजना से जोड़ा गया। इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹30,000 की अनुदान राशि प्राप्त हुई। इसके साथ उन्होंने स्वयं ₹20,000 का निवेश किया और ₹50,000 का ऋण भी लिया। कुल ₹1,00,000 की इस पूंजी से उन्होंने अपनी दुकान को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया।

अब उनकी दुकान में मोबाइल, चार्जर, हेडफोन, मोबाइल कवर जैसे विविध उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने मोबाइल रिचार्ज, सिम सक्रियता और अन्य डिजिटल सेवाएं भी शुरू की हैं, जिससे उनकी ग्राहक संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

परियोजना का प्रभाव:-

श्रीमती गुड़िया की मासिक आय ₹5,000–₹6,000 से बढ़कर ₹10,000–₹12,000 हो गई है। अब वे अपने परिवार को आर्थिक स्थिरता के साथ सहयोग कर रही हैं। उनका व्यवसाय गाँव के युवाओं और महिलाओं के लिए डिजिटल सेवाओं का एक सुलभ केंद्र बन गया है। साथ ही वे अन्य स्थानीय महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago