हरीद्वार

मनरेगा एवं पंचायती राज विभाग के युगपतिकरण के माध्यम से ग्राम पंचायत नाथूखेड़ी: विकास की दिशा में एक सशक्त कदम

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। विकास खण्ड नारसन के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत नाथूखेड़ी, जिसकी स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी, आज अपने सतत प्रयासों और जनसहयोग के माध्यम से विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। वर्षों तक पंचायत भवन के अभाव में ग्रामवासियों को अनेक प्रशासनिक एवं सामाजिक योजनाओं से वंचित रहना पड़ा, लेकिन अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत को अपना स्वयं का पंचायत भवन निर्माण कराने की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस निर्माण कार्य हेतु कुल ₹17.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई, जिसमें से ₹7.00 लाख मनरेगा (MGNREGA) तथा ₹10.00 लाख पंचायती राज विभाग के युगपतिकरण माध्यम से प्रदान किए गए। इस भवन के निर्माण में न केवल ग्रामवासियों को रोजगार मिला, बल्कि परिसंपत्ति निर्माण में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई।

ग्राम पंचायत नाथूखेड़ी, जिसकी कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1896 है और इसमें 220 परिवार सम्मिलित हैं, अब अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित कर पा रही है। पहले जहाँ ग्रामवासियों को छोटे-छोटे कार्यों — जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार पंजीकरण आदि — के लिए विकास खण्ड कार्यालय तक जाना पड़ता था, अब वही सेवाएं उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।

इस पंचायत भवन के माध्यम से ग्राम में खुली बैठकों का नियमित आयोजन हो रहा है, जिससे सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों प्राप्त हो रहे हैं। यह भवन ग्राम के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

ग्रामवासियों की सहभागिता, प्रशासन की सक्रियता और योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन ने ग्राम पंचायत नाथूखेड़ी को एक आदर्श पंचायत बनने की दिशा में अग्रसर कर दिया है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago