उत्तराखंड

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार।  ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना की अध्यक्षता में समस्त विकासखंड स्तरीय, सीएलएफ एवं जिला स्तरीय स्टाफ की एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्षिक कार्य योजना एवं बजट (AWPB) 2024-25 के लक्ष्यों की पूर्ति की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी AWPB 2025-26 के लिए रणनीति तय करना था।

बैठक में विकासखंडवार लक्ष्यों की पूर्ति की समीक्षा की गई और सभी स्टाफ से उनके प्रगति विवरण लिए गए। आगामी वर्ष की योजनाओं की भी संक्षिप्त जानकारी दी गई। सीएलएफ स्तर पर व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सीएलएफ बिजनेस की भूमिका को सशक्त करने के निर्देश दिए गए। ग्रुप मोबिलाइजर को महिला सदस्यों का शेयर धन संग्रहित कराने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन (M&E) टीम को साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर उनकी कार्यवाही जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक प्रस्ताव को खंड विकास अधिकारी महोदय के हस्ताक्षर के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रस्ताव USRLM एवं REAP ब्लॉक टीम के माध्यम से तैयार कर जिला कार्यालय को भेजे जाएंगे।

सभी स्टाफ को अपनी प्रगति की वास्तविक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित बीडीओ महोदय और जिला परियोजना प्रबंधक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के माध्यम से परियोजना की गति को बढ़ाते हुए लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु रणनीति बनाई गई। श्री संजय सक्सेना जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान परियोजना ने सभी से अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago