उत्तराखंड

*ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने हेतु 300 पालकों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण एवं निःशुल्क प्रशिक्षण*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। जिला मुख्यालय विकास भवन, रोशनाबाद स्थित जिला परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामोत्थान परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना द्वारा की गई।

इस बैठक में कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट के यूकेसीडीपी (UKCDP) प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यम त्वरक परियोजना (REAP) के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना था।

यूकेसीडीपी के सहयोग से 300 मधुमक्खी पालकों को दीनदयाल उपाध्याय ब्याज मुक्त ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट की तकनीकी एजेंसी तेजस (TEJAS) मधुमक्खी पालकों को आधुनिक तकनीक, अग्रवर्ती और पश्चगामी अनुबंधन (forward & backward linkages) में सहयोग प्रदान करेगी।

तेजस द्वारा REAP/ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत चयनित मधुमक्खी पालकों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता, उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार पहुंच में सुधार होगा।

इस सहयोग से हरिद्वार जिले में मधुमक्खी पालन से जुड़े ग्रामीण उद्यमों को मजबूती मिलेगी एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago