उत्तराखंड

श्रीमती ममता देवी की प्रेरणादायक सफलता: ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से आत्मनिर्भरता की ओर

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरिद्वार, उत्तराखंड: विकासखण्ड खानपुर के सीमांत ग्राम सिकन्दरपुर की निवासी श्रीमती ममता देवी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से न केवल अपने जीवन की दिशा बदली, बल्कि एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभरी हैं। यह गाँव उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहाँ अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं और रोजगार के अवसर अत्यंत सीमित हैं।

पूर्व में ममता देवी भी अपने पति के साथ खेतों में मजदूरी करती थीं, लेकिन इस आय से परिवार की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पाती थीं। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का निश्चय किया और डेयरी फार्मिंग प्रारंभ करने की योजना बनाई, परंतु प्रारंभिक पूंजी की कमी उनके मार्ग में बाधा बन गई।

इसी दौरान, उन्होंने अपने सखी सहेली स्वयं सहायता समूह की बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह समूह गोवर्धनपुर सीएलएफ के अंतर्गत आता है, और ममता देवी इसमें एक सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने सीएलएफ स्टाफ से संपर्क कर अपनी योजना साझा की। उनकी लगन और दूरदर्शिता को देखते हुए उन्हें अल्ट्रा पुअर पैकेज के अंतर्गत ₹35,000 की ब्याज मुक्त ऋण सहायता दो वर्षों की अवधि के लिए स्वीकृत की गई। साथ ही, उन्होंने अपनी स्वयं की बचत से ₹16,500 की पूंजी भी निवेश की।

इस सहायता राशि से ममता देवी ने एक उच्च नस्ल की दुधारू गाय खरीदी। उन्होंने पशुपालन के लिए विशेषज्ञों से सलाह ली और पोषण, स्वच्छता तथा नियमित देखभाल का विशेष ध्यान रखा। परिणामस्वरूप, गाय से नियमित दूध उत्पादन आरंभ हुआ, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई। आज वह हर 3 से 6 माह के अंतराल में ₹4,000 से ₹6,000 तक की नियमित बचत कर रही हैं और उनका जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से सुधर गया है।

आज ममता देवी न केवल अपने परिवार की आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा कर रही हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago