उत्तराखंड

*हरिद्वार की करुणा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल – ग्रामोत्थान परियोजना ने खोले आजीविका के नए द्वार*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार ज़िले के भगवापुर ब्लॉक की चोली ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती करुणा, ज्योतिर्मय सीएलएफ के अंतर्गत आने वाले संघर्ष ग्राम संगठन के सांची समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं। कभी एक साधारण ग्रामीण महिला के रूप में मजदूरी करके जीवन यापन करने वाली करुणा आज महिला सशक्तिकरण की पहचान बन चुकी हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत जब अल्ट्रा पुअर वर्ग का सर्वेक्षण हुआ, तो करुणा की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें इस योजना के लिए पात्र माना गया। परियोजना के माध्यम से उन्हें दो वर्षों के लिए ₹35,000 का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया। साथ ही, उन्होंने स्वयं की बचत से ₹5,000 जोड़कर पशुपालन गतिविधि की शुरुआत की।

करुणा ने इस सहयोग का भरपूर उपयोग करते हुए दूध और घी का उत्पादन एवं बिक्री शुरू की। आज उनकी मासिक आय ₹10,000 से ₹10,500 तक पहुँच गई है। अब वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ एक सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

करुणा का मानना है कि अगर महिलाओं को सही दिशा और संसाधन मिलें, तो वे किसी भी चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनकी यह यात्रा आज गांव की अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

ग्रामोत्थान परियोजना ने न सिर्फ करुणा की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिलाई। यह कहानी ग्रामीण भारत में उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करती है ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago