उत्तराखंड

*उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से नारसन ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों को दिए गए सीसीएल लोन*

ब्यूरो रिपोर्ट।

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM ) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ देने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा मंगलौर द्वारा नारसन ब्लॉक में एक मेगा सीसीएल कैंप का आयोजन किया गया ।

वहीं NRLM के एरिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलमान ने बताया कि नारसन ब्लॉक में सीसीएल संबंधी दस्तावेज पूरे करने के बाद सभी समूहों को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से आज लोन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ।

कैंप में नारसन विकासखंड के 10 समूहों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई जिनमें से चार समूह को 18 लाख की सीसीएल कैंप में ही दस्तावेज प्रक्रिया पूरी करते हुए स्वीकृत किए गए ।

वहीं ब्लॉक मिशन प्रबंधक NRLM प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा पहले भी नारसन ब्लॉक के कई स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल लोन दिए जा चुके है उन पैसों से समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी आजीविका को बढ़ा रही है ।

इसके अलावा बैंक अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं को समूह के सीसीएल के लाभ एवं उपयोग की जानकारी दी गई उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा मंगलौर के शाखा प्रबंधक श्री मनदीप सिंह एवं सहायक प्रबंधक नीतू द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं एनआरएलएम की विस्तृत जानकारी दी गई कैंप में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा गुरुकुल नारसन से अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा भी एग्री एवं SME संबंधित योजनाओं के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक भारत सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण हेतु कटिबंध है एवं भविष्य में भी मेगा कैंप लगाते हुए इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगा।

 

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago