उत्तराखंड

*उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह द्वारा खानपुर में रेस्टोरेंट की शुरुआत, महिलाओं को आजीविका का नया माध्यम*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार के विकासखंड खानपुर में एनआरएलएम के अंतर्गत गठित उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से एक नई पहल की शुरुआत की। समूह की महिलाओं द्वारा खानपुर-पुरकाजी मार्ग पर “उत्कर्ष रेस्टोरेंट” की स्थापना की गई, जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी खानपुर श्री जगेन्द्र सिंह राणा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी, एनआरएलएम एवं ग्रामोत्थान परियोजना के ब्लॉक स्तर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस नई शुरुआत से न केवल महिला समूहों को रोजगार के एक स्थायी एवं सशक्त माध्यम की प्राप्ति हुई है, बल्कि इससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है।

रेस्टोरेंट की शुरुआत करने वाली उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब स्थानीय व्यंजन, नाश्ते एवं स्वादिष्ट भोजन के माध्यम से आमदनी अर्जित करेंगी। इस प्रयास से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और अन्य समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगी।

यह पहल “स्वयं सहायता समूह” की मूल अवधारणा—सामूहिक प्रयास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग—को साकार करती है। ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम के सहयोग से ऐसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

रेस्टोरेंट का संचालन पूरी तरह से समूह की महिलाएं करेंगी, जिससे उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, विपणन एवं सेवा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह मॉडल भविष्य में अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago