उत्तराखंड

*कुकीज़ निर्माण और वेस्ट फ्लावर प्रबंधन पर फोकस:- सीडीओ महोदया ने दिए ग्रामीण उद्यमों को गति देने के निर्देश*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, विकास भवन रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना (ग्रामोत्थान-रीप परियोजना), सहायक प्रबंधक, रुड़की विकासखंड के आस्था सीएलएफ के बीओडी सदस्य, एनआरएलएम तथा ग्रामोत्थान परियोजना की ब्लॉक स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया।

बैठक का उद्देश्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना एवं आगामी कार्यों हेतु ठोस दिशा-निर्देश देना रहा। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी गतिविधियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रमुख बिंदुओं में निम्नलिखित शामिल रहे:

7 जून 2025 तक सभी लाभार्थियों के बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

1 से 3 जून 2025 तक कुकीज़ निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

रुड़की ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड टीम को 30 मई 2025 तक भूमि की पहचान एवं आवंटन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, उजाला सीएलएफ, खानपुर द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट से सिंघाड़ा आटे की खरीद कर आस्था सीएलएफ द्वारा कुकीज़ निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया। यह भी निर्देशित किया गया कि शेयर धन का अधिकतम 40% तक ही किसी गतिविधि में प्रयोग किया जाए।

इसी क्रम में बहादराबाद विकासखंड के स्वागत एवं अभिनंदन सीएलएफ के बीओडी सदस्यों तथा संबंधित ब्लॉक टीमों के साथ वेस्ट फ्लावर प्रबंधन परियोजना पर भी बैठक हुई। इस परियोजना के तहत मंदिरों व आयोजनों से एकत्र अपशिष्ट फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती एवं अन्य सजावटी उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

महिलाओं द्वारा फूल संग्रहण में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना की लागत, क्रियान्वयन योजना, समयसीमा एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। सभी प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago