उत्तराखंड

नारसन के सहायक खंड विकास अधिकारी और डे एनआरएलएम की टीम व ग्रामोथान परियोजना की टीम ने किया गेंदे के फूलों की गतिविधि का निरीक्षण, महिलाओं के कार्य को देखकर बताया प्रेरणादायक

ब्यूरो रिपोर्ट ।

हरिद्वार। नारसन विकासखंड के सहायक खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और डे एनआरएलएम की टीम व ग्रामोथान परियोजना की टीम ने आज विकासखंड नारसन के अंतर्गत आने वाले हरचंदपुर गांव में चल रही खुशी स्वयं सहायता समूह की गतिविधि का निरीक्षण किया। जहां हरचंदपुर गांव की रहने वाली महिलाएं गेंदे के फूलों की खेती कर रही है और अपनी आजीविका को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आगे बढ़ रही है ।

ये सभी महिलाएं भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आने वाले खुशी स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य है और अपने दैनिक कार्यों के साथ साथ अपने स्वयं सहायता समूह में भी काम कर रही है।

इन महिलाओं ने अपने स्वयं सहायता समूह की बैठक में निर्णय लेकर बड़े स्तर पर काम करने की ठानी और गेंदे की खेती करने का फैसला किया जिसमें इन्होंने खुद की बचत से एक लाख रुपए ओर तीन लाख बैंक लोन व ग्रामोथान परियोजना से छः लाख की सबसिडी लेकर करीब नौ बीघा खेत किराए पर लेकर गेंदे की कलकत्ता वैरायटी को चुनकर पौधे लगाए ओर गेंदे की फसल शुरू कर दी।

वहीं गेंदे की खेती करने वाली महिलाओं का कहना है कि फिलहाल एक सप्ताह में दो बार गेंदे की तुड़ाई की जा रही है और हर एक तुड़ाई में उन्हें करीब 16000 रुपए की कमाई हो जाती है ।

वही नारसन विकासखंड के सहायक खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और डे एनआरएलएम की टीम व ग्रामोथान परियोजना की टीम ने महिलाओं के कार्य को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में इस फील्ड में ओर आगे जाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए ।

निरीक्षण के दौरान नारसन विकासखंड के सहायक खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और डे एनआरएलएम नारसन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत कुमार, एरिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलमान व ग्रामोथान परियोजना की टीम से एमएनडी राशिद अहमद और एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago