ब्यूरो रिपोर्ट।
रुड़की। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे महोदया के निर्देशों के क्रम में रुड़की विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आस्था सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अंतर्गत सिंघाड़ा आटे से निर्मित कुकीज, ब्रेड और बिस्कुट के उत्पादन हेतु बेकरी यूनिट की स्थापना की जा रही है।
आज दिनांक 09 जून 2025 को महोदया ने उक्त बेकरी यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बेकरी यूनिट के सफल संचालन हेतु आस्था सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), देहरादून के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना द्वारा महोदया को प्रशिक्षण व यूनिट स्थापना कार्यों की अद्यतन जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान महोदया ने यूनिट के निर्माण, बिजली-पानी की व्यवस्था और उत्पादन प्रारंभ की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।
महोदया ने सहायक खंड विकास अधिकारी श्री कमलेश कांडपाल को निर्देशित किया कि समस्त कार्य 12 जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि कुकीज और ब्रेड का उत्पादन समय से शुरू किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस निरीक्षण के दौरान विकासखंड व जिला स्तरीय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…