उत्तराखंड

*ग्रामोत्थान परियोजना से संवरती जिंदगी: बकरी पालन से बनीं लखपति दीदी रुकमणी देवी*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे महोदया के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत अल्ट्रा पूवर सपोर्ट व विभिन्न स्तरों के एंटरप्राइजेज की स्थापना की जा रही है। इसी पहल का एक प्रेरणादायक उदाहरण भगवानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लामग्रांट की निवासी रुकमणी देवी हैं।

रुकमणी देवी, ‘गुरु कृपा समूह’ की सक्रिय सदस्य हैं। पहले वे मजदूरी और दो बकरियों पर आश्रित थीं, जिससे उनकी मासिक आय ₹2500–₹3000 तक ही सीमित थी। परिवार का भरण-पोषण कठिन हो रहा था। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की अल्ट्रा पूवर पैकेज गतिविधि के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में उनका चयन किया गया और ₹35,000 का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया गया, जिसमें ₹2,000 उनका स्वयं का अंश था।

इस सहायता से उन्होंने बकरी पालन का कार्य शुरू किया और आज उनके पास 15–20 बकरियां हैं। वे दूध बिक्री और प्रत्येक छह माह में बकरी के बच्चों की बिक्री से मासिक ₹9000–₹12000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें मजदूरी से मुक्ति मिली और अब वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं।

रुकमणी देवी की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावशाली प्रयासों को भी दर्शाती है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago