उत्तराखंड

*गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं बबली: रीप परियोजना से मिली उड़ान*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार जनपद में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) , महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में, जनपद हरिद्वार के समस्त विकासखंडों में अल्ट्रा पूवर सपोर्ट, एंटरप्राइजेज (फॉर्म और नॉन फॉर्म), सीबीओ लेवल के एंटरप्राइजेज की स्थापना की गई है, इसी कड़ी में, ग्राम उदलहेडी की निवासी श्रीमती बबली ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से एक सफल प्रोविजन स्टोर की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है |
श्रीमती बबली, जो पहले एक गृहिणी थीं और निम्न वर्गीय परिवार से होने के कारण जीवन संघर्षों से भरा था , अब शिव स्वयं सहायता समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की सहायता से वह एसएचजी से जुड़ीं और अपनी पहचान बनाई. ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के स्टाफ द्वारा लगातार बैठकों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बाद , उन्होंने एक एकल उद्यम (प्रोविजन स्टोर) के रूप में प्रोविजन स्टोर खोलने का निर्णय लिया |


ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने उनके इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. परियोजना से उन्हें 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई , जिसके साथ 75,000 रुपये लाभार्थी अंशदान और 1,50,000 रुपये बैंक ऋण के रूप में कुल 3,00,000 रुपये की लागत से प्रोविजन स्टोर की शुरुआत हुई. इस सहयोग के परिणामस्वरूप, बबली अब प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं , जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. बबली ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का धन्यवाद किया है, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना जैसी पहलें वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं |

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago