उत्तराखंड

नारसन में माही स्वयं सहायता समूह का डेयरी की दुकान का शुभारंभ, नारसन खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट।

नारसन। आज दिनांक 17.06.2025 को विकासखण्ड नारसन में खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत मुण्डलाना में डे.एन.आर.एल.एम व ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग सें गठित माही स्वंय सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा की जा रही डेयरी गतिविधि का भ्रमण किया गया जिसमें लाभार्थियों के द्वारा वर्तमान में नगर निगम मंगलौर में डेयरी से संबन्धित उत्पादों हेतु विक्रय करने के लिए एक नई यूनिट की स्थापना की गई है जिसमें दूध, दही, पनीर, लस्सी आदि उत्पादों का सफल विकय किया जा रहा हैं।

खण्ड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी को समूह के सदस्यों द्वारा बताया गया कि समूह वर्तमान में समूह की 10 महिलाओं के द्वारा इस यूनिट पर उत्पादन कर अपनी आजीविका में सुधार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह सदस्यों द्वारा बताया गया है वर्तमान में प्रत्येक दिन में 7000 रू० का विक्रय किया जा रहा है।

निरक्षण में खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, ब्लॉक मिशन मैनेजर एन०आर०एल०एम० प्रशांत कुमार, ग्रामोत्थान टीम में एम एन डी राशिद अहमद व उपस्थित रहे जिसमें खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी द्वारा निर्देशित किया गया की समूह की आय में वृद्धि के लिए उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान दे व दूध से बनने वाले अन्य उत्पादों व बाजार की मांग को देखकर उत्पादों को भी जोड कर आय में वृद्धि करने का प्रयास करें।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago