उत्तराखंड

*मुख्य विकास अधिकारी ने किया नारसन ब्लॉक में ऑर्गेनिक उत्पादों का निरीक्षण*

ब्यूरो रिपोर्ट।

नारसन। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज नारसन विकासखंड के जीवामृत एफपीओ का भ्रमण कर वहां तैयार किए जा रहे ऑर्गेनिक जैगरी (गुड़) उत्पादों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की और उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं बाजार उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सीडीओ महोदया ने एफपीओ के किसानों, उनके उत्पादों तथा टर्नओवर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने “सनलाइट ऑर्गेनिक बी कीपर” का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने शहद की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग क्वालिटी और विपणन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

सीडीओ हरिद्वार ने संबंधित विकासखंड टीम को निर्देशित किया कि एफपीओ एवं शहद उत्पादकों से संबंधित जितनी भी महिला किसान विभिन्न सीएलएफ से जुड़ी हैं, उन्हें इन इकाइयों से जोड़ा जाए और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उनके कौशल में वृद्धि हो और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

इस भ्रमण में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, ग्रामोत्थान परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी नारसन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago