उत्तराखंड

*ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, एनआरएलएम और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार के मीटिंग कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आज ग्रामोत्थान रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित लक्ष्यों और कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत चल रहे उद्यमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त इनक्यूबेटरों को अविलंब ऑनबोर्ड किया जाए। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आवेदनों की संख्या कम है। इस संबंध में, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा।

इस बैठक में सीडीओ महोदया के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीटीई एनआरएलएम, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के स्टाफ, और सहायक संख्याधिकारी श्री नवीन नौटियाल डीआरडीए भी उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago