अपराध

मंगलौर के देहात इलाके में फायरिंग का वीडियो वायरल, खुलेआम फायरिंग मामले से इलाके में मची सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट।

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव के समीप पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक फायरिंग कर कर रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मामला लगभग दस दिन पूर्व का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लगभग दस दिन पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक तमंचे या उसके ही जैसे किसी असलहे से फायरिंग कर रहा है। युवक की करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरों पर कैद हो गई। घटना का सीसी टीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। फिलहाल एसपी देहात शेखर चन्द सुयाल का कहना है कि घटना  की जानकारी अभी नहीं है जानकारी जुटाने के बाद इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।

हालांकि ऐसी वायरल वीडियो के दस दिनों बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे मंगलौर पुलिस की कार्यशैली पर निशानियां सवाल खड़े होने लाजमी है ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago