ब्यूरो रिपोर्ट।
मंगलौर। कावड़ यात्रा 2025 को लेकर हरिद्वार पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया किया है एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कुशल नेतृत्व में कावड़ यात्रा बेहतरीन तरीके से संपन्न हुई ।
लेकिन एक वायरल वीडियो ने हरिद्वार पुलिस की ओर खासकर मंगलौर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मंगलौर कोतवाली के मंडावली गांव का बताया जा रहा है जिसमें कावड़ यात्रा के दौरान धार्मिक गाने को बजाने को लेकर एक युवक ने देसी कट्टे से कावड़ यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों के बीच ही फायरिंग की है और सबसे बड़ी बात कि इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है ।
हालांकि ये वीडियो किसी सीसीटीवी से न होकर एक मोबाइल से बनाया गया वीडियो है जिससे समय ओर तारीख बताना संभव नहीं है , जनमत टीवी इस वीडियो की 2025 कावड़ यात्रा की पुष्टि नहीं करता है ।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीजे की आवाज में धार्मिक गाने बजाने को लेकर एक शिवभक्त मना भी कर रहा है लेकिन सैकड़ो लोगों की भीड़ में एक युवक देसी कट्टे से कावड़ यात्रा के दौरान फायरिंग कर देता है लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी भी नहीं है हलांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
वहीं जब इस वायरल वीडियो के बारे में एसपी देहात शेखर चन्द सुयाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना की भी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है जानकारी जुटाने के बाद ही इस घटना में शामिल लोगों पर कार्यवाही की जाएगी ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…